✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आखिर क्यों आधी रात हाफ पैंट और टीशर्ट में थाने पहुंचे तेजप्रताप? वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:31:25 PM

पटना(PATNA):बिहार की राजनीति में एक बार फिर आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव चर्चा में हैं. लेकिन, इस बार किसी बयान या राजनीतिक गतिविधि को लेकर नहीं, बल्कि अपनी आधी रात की सक्रियता को लेकर. पूर्व मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे पटना के कदमकुआं थाने अचानक पहुंच गए. खास बात यह रही कि वे हाफ पैंट और टीशर्ट में थे.

वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

तेजप्रताप के थाने पहुंचते ही पुलिसकर्मी हैरान रह गए. तुरंत OD पदाधिकारी ने इसकी जानकारी थानेदार को दी. जो आनन-फानन में मौके पर पहुंचे. तेजप्रताप अपने समर्थकों के साथ वहां मौजूद थे. पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे नालंदा जिले के गोन्दू विगहा पंचायत के लापता मुखिया पति विंदु यादव की तलाश में हैं.

मुखिया पति विंदु यादव बीते शुक्रवार से लापता है

तेजप्रताप ने फौरन सभी परिजनों को साथ लिया और थाने पहुंच गए. फिर पुलिस को साथ लेकर संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. हालांकि काफी कोशिशों के बावजूद विंदु यादव का कुछ पता नहीं चला.आपको बताये कि मुखिया पति विंदु यादव बीते शुक्रवार से लापता हैं. उनकी पत्नी और पंचायत की मुखिया बेबी देवी ने इस संबंध में नालंदा के चिकसौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

Tags:tej pratap yadavtej pratap yadav newstej pratap yadav politiciantrending newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.