✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आखिर क्यों प्रधानमंत्री की बैठक अधूरी छोड़कर अचानक बाहर निकले सीएम नीतीश कुमार, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:54:57 AM

नई दिल्ली(NEW DELHI):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ राजधानी दिल्ली में बैठक कर रहे है.इस अहम बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी शामिल हुए.हालांकि, इस बीच सभी को चौंकाते हुए सीएम नीतीश कुमार अचानक बैठक बीच में छोड़कर बाहर निकल गए, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है.

अधूरी मीटिंग छोड़कर बाहर निकले सीएम नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक अधूरी छोड़कर अपने सरकारी आवास, 6 कामराज लेन लौट गए.हालांकि उनके साथ आए दोनों उपमुख्यमंत्री अभी भी बैठक में शामिल हैं और प्रधानमंत्री मोदी के साथ मौजूद है.रविवार सुबह सीएम नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पहुंचे थे.इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी उनके साथ थे. भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया था. माना जा रहा था कि यह बैठक राज्यों के विकास कार्यों के रोडमैप और केंद्र के साथ बेहतर समन्वय पर केंद्रित होगी.

  राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

बिहार सरकार की ओर से बैठक में 'जल-जीवन-हरियाली', सात निश्चय योजना, पंचायती सशक्तिकरण, और बुनियादी ढांचा विकास जैसे प्रमुख विषयों पर प्रेजेंटेशन तैयार किया गया था.उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बैठक से पहले कहा था कि “बिहार को लगातार केंद्र सरकार से सहयोग मिल रहा है, जिससे राज्य के विकास कार्यों में तेज़ी आई है,उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को इस सहयोग के लिए धन्यवाद भी देंगे,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अचानक बैठक से बाहर आना कई सवाल खड़े कर रहा है.अभी तक इसके पीछे की कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन यह घटनाक्रम राजनीतिक विश्लेषकों के लिए एक चर्चा का विषय बन गया है.

Tags:cm nitish kumarpm naredra modipolitisc newsbihar politisctrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.