✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आखिर क्यों भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने छोड़ दिया प्रशांत किशोर का साथ, सुराज पार्टी से दिया इस्तीफा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:05:03 PM

पटना(PATNA):भोजपुरी संगीत जगत के चर्चित गायक रितेश पांडेय ने जन सुराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने के उद्देश्य से जन सुराज पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया था, लेकिन अब वे राजनीतिक दल से अलग होकर समाज सेवा जारी रखना चाहते है.

समाज सेवा करते रहेंगे रितेश 

रितेश पांडेय ने अपने बयान में कहा कि चुनावी परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहे, लेकिन उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है, क्योंकि उन्होंने ईमानदारी से अपना दायित्व निभाया उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस माध्यम से उन्हें जनता का अपार प्रेम, सम्मान और पहचान मिली है, उसी के जरिए वे आगे भी लोगों की सेवा करते रहेंगे.

पढ़े पोस्ट में क्या कहा

भोजपुरी गायक ने कहा कि वे एक किसान परिवार से आते है और जनता के प्यार ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. ऐसे में किसी राजनीतिक दल के सक्रिय सदस्य रहते हुए उस जिम्मेदारी को निभाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था.इसी कारण उन्होंने जन सुराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया.अपने संदेश में रितेश पांडेय ने कम शब्दों में अपनी बात रखने की कोशिश करते हुए जनता से इसे समझने की अपील की और आभार जताया.गौरतलब है कि रितेश पांडेय का भोजपुरी संगीत जगत में बड़ा जनाधार है और उनके इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ उनके प्रशंसकों के बीच भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.

Tags:Ritesh PandeyBhojpuri singer ritesh PandeyPrashant kishoreJansuraajTrending newsViral newsBiharPatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.