✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आखिर क्यों आपस में ही भीड़ रहे भाजपा के नेता, विधायक रामसूरत राय ने बीजेपी सांसद को कह दिया गद्दार

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:40:46 PM

मुजफ्फरपुर (MUZAFFARPUR) : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की औराई विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रामसूरत राय का एक बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है. विधायक ने एक जनसभा के दौरान अपने ही पार्टी के सांसद और केंद्रीय मंत्री राज भूषण निषाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें “गद्दार” कहा.

रामसूरत राय ने कहा कि इस बार पार्टी ने उनका टिकट काटकर दूसरे उम्मीदवार को दे दिया. टिकट कटने के बाद उन्होंने शुरू में विरोध भी किया था, हालांकि बाद में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के समझाने पर वे उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने के लिए तैयार हो गए.

सभा के दौरान उन्होंने कहा, “उससे बड़ा गद्दार कोई नहीं है. चुनाव के समय हम अपनी गाड़ी में बैठकर साथ घूमते थे, छोटे भाई की तरह मानते थे, लेकिन उसने मेरे साथ गद्दारी की है. आने वाले लोकसभा चुनाव में अजय निषाद को सांसद बनाने का काम करेंगे.” रामसूरत राय के इस बयान के बाद बीजेपी के भीतर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. पार्टी नेताओं का कहना है कि मामले की रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को भेजी गई है और जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा.

Tags:bihar newsbihar latest updatelatest updatebig newsbihar election 2025bihar vidhansabha election 2025bihar aseembly eletion 2025

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.