✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में आखिर कब रुकेगी हर्ष फायरिंग! फिर नालंदा में युवक की गई जान,जांच में जुटी पुलिस

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:50:39 AM

नालंदा(NALANDA): बिहार में आये दिन शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने पर कई लोगों की जान चली जाती है, जिसको रोकने के लिए पटना हाईकोर्ट की ओर से इसे अवैध करार देते हुए पूरी तरह से बैन लगाया गया है, लेकिन इसके बावजूद बिहार में हर्ष फायरिंग से हो रहे हादसों पर रोक नहीं लग पा रही है. ताजा मामला बिहार के नालंदा जिले से सामने आया है. जहां शादी समारोह में हुए हर्ष  फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है.

शादी में हुई हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली

आपको बताये कि ये पूरी घटना सारे थाना क्षेत्र के नेरुत गांव की है. बुधवार की रात शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लगने से मौत हो गई. मृतक बरगोह गांव निवासी त्रिलोकी कुमार है. मृतक के परिजनों ने बताया कि बरगोह गांव निवासी त्रिवेणी कुमार की बारात नेरुत गांव गयी थी. जहां जय माला के दौरान फायरिंग की जा रही थी, उसी दौरान त्रिलोकी कुमार को गोली लग गई, उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद सारे थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है. इस मामले में लड़का और लड़की दोनो पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी.

Tags:harsh firingharsh firing in biharharsh firing caseharsh firing in nalandaone died in harsh firingtrending newsviral news biharbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.