✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आख़िर कब सुधरेंगे बिहार के शिक्षक? क्लास में खर्राटे लेते रहे गुरुजी, मस्ती करते रहे बच्चे, देखिए 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 13, 2026, 12:26:35 PM

बाढ़(BARH):बिहार के अलग-अलग जिलों से आए दिन सरकारी स्कूलों के वीडियो वायरल होते रहते है, जिनमे कभी स्कूली बच्चों से बाथरूम साफ करवाया जाता है, कभी स्कूल के टीचर स्कूल से गायब रहते है, तो कभी-कभी स्कूल में टीचर पैर की मालिश करवाते हुए दिखते है. वहीं, सोशल मीडिया पर फिर से एक बार ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है. वीडियो को देखकर कोई भी बिहार का माता-पिता नहीं चाहेगा कि उसके बच्चे स्कूल जाएं, क्योंकि जब स्कूल में पढ़ाई ही नहीं होती है तो बच्चे जाकर क्या टाइम पास करेंगे.

आए दिन देखने में आती है लापरवाही

आपको बता दें कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार की ओर से आए दिन कई कदम उठाए जाते हैं, ताकि बिहार के बच्चों को शिक्षा का अधिकार मिल सके और बच्चे पढ़ सकें.वहीं, सरकारी शिक्षकों के लिए सरकार की ओर से कई तरह के कदम उठाए जाते हैं, लेकिन फिर भी बिहार की शिक्षा व्यवस्था सुधार का नाम नहीं ले रही है.सरकार की ओर से शिक्षकों को मोटी रकम तनख्वाह के रूप में दी जाती है, लेकिन फिर भी वे अपने काम ठीक से नहीं करते. दरअसल, सोशल मीडिया पर जो ताजा वीडियो वायरल हो रहा है, उसमे स्कूल के बच्चे पढ़ाई के समय मैदान में खेलते हुए दिख रहे है, तो वहीं शिक्षक आराम से टेबल पर सोते दिख रहे है.यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पढ़ें कहां का पूरा मामला 

आपको बता दें कि यह वायरल वीडियो बाढ़ अनुमंडल के इब्राहिमपुर नयाटोला प्राथमिक स्कूल का है, जहां शिक्षकों की लापरवाही का मामला सामने आया है. शिक्षक अपना क्लास छोड़कर स्कूल में ही सो जाते है और इस दौरान बच्चे मैदान में खेलने निकल जाते है. ग्रामीणों ने कई बार स्कूल प्रभारी से इसकी शिकायत भी की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ.ग्रामीणों ने प्रभारी को सबक सिखाने के लिए क्लास में सोते हुए उनका वीडियो बना लिया. स्कूल के सभी शिक्षकों की ड्यूटी अभी जनगणना कार्य में लगी है.जैसे ही सभी शिक्षक सुबह अपनी ड्यूटी पर निकल जाते हैं प्रभारी आराम से क्लास में अपनी थकान मिटाने के लिए सो जाते है.इस दौरान सभी बच्चे प्रभारी सर को सोता देख क्लास छोड़कर मैदान में क्रिकेट खेलने निकल जाते है.

शिक्षक की हरकत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

ग्रामीणों का आरोप है कि वे बच्चों को स्कूल में पढ़ने भेजते है, लेकिन प्रभारी उन पर कोई ध्यान नहीं देते है. स्कूल टाइम में भी बच्चे दिनभर मैदान में खेलते हैं और प्रभारी क्लास में मुंह ढककर सो जाते है. इससे पहले प्रभारी पर स्कूल कैंपस में एक महिला को छड़ी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर बीईओ अमित कुमार ने कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा था. बीईओ ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की लगातार शिकायत मिल रही है.स्कूल के दौरान शिक्षक का सोते हुए वीडियो सामने आया है.इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Tags:bihar newsbarh newsbihar school viral videogovernment school biharteacher sleeping in classbihar education systemviral school videoprimary school barheducation negligenceschool teacher viral videobihar teacher controversystudents playing in schoolviral news biharbihar government schooleducation department biharteacher negligenceschool viral newsbarh viral videobihar latest newsgovernment teacher news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.