✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बक्सर नरसंहार के आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर तो होश आया ठिकाना, दो ने किया आत्मसमर्पण, बाकियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी तेज

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:07:21 PM

बक्सर(BUXER): बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में हुए नरसंहार मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई का असर अब दिखने लगा है. शुक्रवार को इस मामले में नामजद दो अभियुक्तों ने बक्सर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वालों में महेंद्र सिंह यादव (पिता- जगनारायण सिंह यादव) और सलीम अंसारी (पिता- जाकिर अंसारी, निवासी- रसेन गांव) शामिल हैं. दोनों को अधिवक्ता अनिल ठाकुर और नसीम अहमद ने कोर्ट में सरेंडर कराया.

ये है पूरा मामला

आपको बताये कि बीते शनिवार को अहियापुर गांव में बालू विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई थी. हथियारबंद अपराधियों ने पांच लोगों को गोली मारी थी. इस हमले में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी.

दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक स्तर पर छापेमारी शुरू कर दी है. साथ ही हत्यारोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के तहत कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य नामजद आरोपियों पर भी शिकंजा कस सकता है.पुलिस की लगातार दबिश और बुलडोजर की धमक से घबराकर अभियुक्तों द्वारा आत्मसमर्पण किया जाना यह संकेत देता है कि अब प्रशासन अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शने के मूड में नहीं है. पुलिस सूत्रों का दावा है कि बाकी नामजद आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

Tags:crimecrime news biharbuxer triple murder caseviral video of buxer triple murder casetrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaybuxerbuxer newsbuxer news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.