✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

कैसा ये इश्क है ? प्यार में रास्ते का रोडा बना पति, तो महिला ने आशिक संग मिलकर कर दिया ये खौफनाक कांड

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:23:48 AM

नालंदा(NALANDA): पत्नी द्वारा प्रेमी से मिलकर पति की हत्या कराने का सिलसिला जारी है ताज़ा मामला बिहार के नालंदा जिले का है.जहां 30 मई को बिहार के नालंदा जिले में एक पेंटिंग ठीकेदार की हत्या की गई थी, जिसको कई गोलियां मारकर मौके पर ही मौत के नींद सुला दिया गया था. वहीं 36 घंटे के अंदर नालंदा पुलिस ने इस मामले में हैरान करनेवाला खुलासा किया है. जहां बताया जा रहा है कि पत्नी ने ही अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति सिकंदर राम की हत्या करवाई थी.वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी जूली देवी और उसके आशिक जैकी राम को गिरफ़्तार कर लिया है.

प्रेम प्रसंग में हत्या की बात आई सामने

पुलिस के जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का निकला है पुलिस के पूछताछ में पाया गया कि मृतक की पत्नी जुली देवी और जैकी राम पुराने प्रेमी थे.हाल ही में जैकी राम के दिल्ली से लौटने के बाद दोनों के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ी  थी. इस बीच सिकंदर राम को रास्ते का रोड़ा मानकर दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची.30 मई को जैकी राम ने अपने एक सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मथुरापुर के पास सिकंदर राम को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

आरोपी पत्नी और आशिक गिरफ्तार

 इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर डीएसपी 2 के नेतृत्व में  एसआईटी टीम का गठन किया गया, टीम मानवीय, तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.इस घटना में प्रयुक्त मोबाइल को जब्त किया गया है.

 

 

Tags:love story of biharmurder in lovelove affiars newsweird love storytrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaynalandanalanda newsnalanda news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.