✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ये कैसी मोहब्बत है? प्रेमिका ने पहले प्रेमी को घर बुलाया, फिर मछली चावल में मिलाकर दे दिया जहर, पढ़ें फिर क्या हुआ

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:36:15 AM

गोपालगंज(GOPALGANJ): बिहार के अलग-अलग जिलों से आए दिन प्रेम-प्रसंग के ऐसे मामले सामने आते है. जिसमे प्रेमी प्रेमिका ही एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं और इसका खौफनाक अंजाम होता है. एक ऐसा ही मामला है बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आया है, जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को घर पर मछली चावल खाने के लिए बुलाया और खाने में जहर मिला दिया और इसके बाद जो खुलासा हुआ उसको सुनकर सबके होश उड़ गए.

पढ़े क्या है पूरा मामला

पूरा मामला बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी गांव का है. जहां एक 30 वर्षीय प्रेमी को उसकी 22 वर्षीय प्रेमिका ने मछली चावल खिलाने के लिए घर बुलाकर खाना में जहर मिलाकर खिला दी. जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई. जिसके बाद प्रेमी ने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. युवक की पहचान विपिन शर्मा के बेटा तेजश्वी शर्मा के रूप में की गई.

पढें मामले पर प्रेमी ने क्या जानकारी दी

दरअसल घटना के संदर्भ में युवक ने बताया कि वह पेशे से कोर्ट में एक प्राइवेट कर्मचारी के तौर पर काम करता है. प्रेमी युवक के दो बेटा और एक बेटी है. छह वर्ष पूर्व किसी काम के सिलसिले में उसकी प्रेमिका कोर्ट में गई थी. जहां दोनों के बीच नैना चार हो गया. दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी. दोनो छुप छुपकर मिलने लगे. दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ गया. दो साल बाद प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी युवक के ऊपर शादी के झांसा देकर शारीरिक शोषण करने को लेकर केस दर्ज कराई थी. जिसके बाद केस वापस लेने के लिए 1 लाख 60 हजार रुपए ले ली. बाद में मामला शांत हो गया. कुछ दिन बाद दोनों अलग हो गए, लेकिन लड़की द्वारा मैसेज किया जाने लगा. जिसके बाद फिर बातचीत शुरू हो गई. इसी बीच शनिवार की रात प्रेमिका ने मछली चावल खिलाने के लिए अपने घर प्रेमिका ने प्रेमी को अपने घर बुलाई. मछली चावल खाने के बाद वह अपने घर के लिए निकल गया. इसी बीच उसे उल्टी होने लगी. उल्टी होने के बाद उसकी स्थिति काफी नाजुक हो गई, जिसके बाद उसने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया. मौके पर पहुंचे उसका दोस्त ने उसे तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने युवक का फर्द बयान दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है. इस संदर्भ में नगर थाना में तैनात एसआई रुचि कुमारी ने बताया कि एक लड़की ने उसे बुलाया था उसके साथ कुछ वर्षो से रिलेशन चल रहा है. जिसने घर बुलाकर कुछ खिलाई जिसके बाद उसे उल्टी होने लगी. जिसपर उसे शक हुआ कि कहीं उसे कुछ मिलाकर न खिला दिया गया हो. उसके दोस्त द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Tags:Love affairLove affair caseLove affair in biharLove affair in gopalganjTrending newsViral news biharLove story of biharBiharBihar newsBihar news todayGopalganjGopalganj newsGopalganj news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.