✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

इश्तेहार चिपकाने धनबाद पहुंची बिहार पुलिस, दरवाजे पर ही मिल गया 10 साल से फरार आरोपी, जानिए बैंक डकैती की पूरी कहानी!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 22, 2026, 3:42:54 PM

धनबाद (DHANBAD): बिहार पुलिस तो धनबाद आई थी, आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाने, लेकिन आरोपी का संयोग ऐसा बिगड़ा कि वह पुलिस के सामने ही पड़ गया. फिर क्या था, पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया. मामला दिलचस्प इसलिए हो गया कि बिहार के कैमूर जिले में 10 साल पहले दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में हुई डकैती के मामले में बिहार पुलिस आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाने धनबाद के चासनाला पहुंची थी.  

मोहलबनी की एक कालोनी में पहुंची थी पुलिस 

पुलिस सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबनी की एक कालोनी निवासी आरोपी संतोष सिंह के घर इश्तिहार चिपकाने आई थी. बिहार पुलिस के साथ लोकल पुलिस भी थी. पुलिस जैसे ही पहुंची, आरोपी पुलिस के सामने पड़ गया. टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया. बताया गया कि 20 जनवरी 2014 को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में डकैती हुई थी. यह बैंक बिहार के दुर्गावती थाना क्षेत्र में है. 

7-8 नकाबपोश डकैतों ने दिया था घटना को अंजाम 
7-8 नकाबपोश डकैतों ने बैंक कर्मी और ग्राहकों को कब्जे में लेकर 50 लाख  रुपए से अधिक की लूट की थी. बिहार से चासनाला पहुंचे अनुसंधानकर्ता ने बताया कि इस कांड में दो आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं. जबकि कुछ की मौत भी हो गई है. संतोष सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था. सोमवार को जब पुलिस टीम उसके घर पर इश्तिहार चिपकाने पहुंची, तो संतोष सिंह घर पर ही मिल गया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, अब उसे बिहार ले जाने की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है.

Tags:DhanbadJharkhandBihar PoliceEstehaarArrestingBihar Police big actionbihar police in actionbank robberybank robbery storytrending newsviral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.