✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ऐसा क्या हुआ कि भतीजे ने चाचा पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज के दौरान हुई मौत, पढें वजह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:23:30 AM

बाढ़(BARH): बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत चंदा गांव में भाई भाई में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति के सीने में गोली लगी है. जिसे इलाज के लिए सीएचसी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.मृतक की पहचान चंदा गांव निवासी जितेंद्र कुमार 35 वर्ष के तौर पर हुई है.

पढें क्या है पूरा मामला

मृतक के चचेरे भाई अनिल कुमार ने बताया कि मृतक गांव में नया घर बना रहे थे, उसी में भाई नरेश कुमार से जमीन के लिए विवाद था.जिसको लेकर दोनों में तनातनी थी और विवाद इतना बढ़ गया की भतीजे ने चाचा को गोली मार दी.गोली सिधे के सीने में लगी है. आनन-फानन में ग्रामीणों के द्वारा घायल व्यक्ति को को बख्तियारपुर ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

पढें मामले पर क्या कहती है पुलिस

 मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई थी. पुलिस को मामले की सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है.एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि भतीजे ने ही चाचा को गोली मार दी है. मामले को लेकर पूछताछ की गई जिससे जानकारी मिली है कि जमीन बंटवारे को लेकर इनका पारिवारिक विवाद था और जमीन का बंटवारा सही से नहीं हुआ है.

पोस्टमॉर्टम के बाद ही होगा मामले का खुलासा

इस संबंध में फर्दवयान लेकर प्राथमिक की दर्ज की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया गया है.वहीं घटना में शामिल एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है.इस घटना में जो भी शामिल हैं उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.बंटवारे को लेकर विवाद है तो पहले से प्लानिंग कर हत्या की गई है.

Tags:crimecrime news biharmurder in biharmurder news barhtrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaybarhbarh newsbarh news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.