✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ऐसा क्या हुआ कि रात के अंधेरे अचानक राबड़ी आवास से सामान होने लगा शिफ्ट, पढ़िये 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 10:05:23 AM

पटना(PATNA):पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास, जिसे राबड़ी आवास के नाम से जाना जाता है, वहां से देर रात सामान की शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. गुरुवार देर रात 4 से 5 छोटी गाड़ियां आवास परिसर में पहुंची, जिनके जरिए सामान को गोला रोड स्थित एक गौशाला में ले जाया गया.सूत्रों के अनुसार, यहां से यह सामान आगे किसी अन्य स्थान पर भेजा जा सकता है.

उस समय आवास में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था

रात के अंधेरे में हुई इस शिफ्टिंग की तस्वीरें भी सामने आई है. तस्वीरों में गाड़ियों से पौधे और गार्डन से जुड़ा अन्य सामान निकाले जाते हुए दिखाई दे रहे है. यह पूरी गतिविधि ऐसे समय पर हुई है जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली में हैं, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पटना से बाहर बताए जा रहे है. बताया जा रहा है कि उस समय आवास में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था.

कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान नहीं

फिलहाल आरजेडी की ओर से सामान शिफ्ट किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान नहीं आया है. शिफ्टिंग के कारणों और आगे की योजना को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. हालांकि, इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं जरूर शुरू हो गई है. पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी.

Tags:lalu family newsyadav family latest newslalu yadav latest newscapital tv latest news todaylalu yadav family dispute newsnews latestlalu familylalu family tensions escalatenews todaytoday newsani latest newslalu family disputelalu family feudindia today newslalu family riftlatest newslalu yadav familylalu yadav family relationslalu yadav family clashlalu yadav family update 2025nbt news todaylalu yadav family disputerohini on lalu familylalu family politics

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.