✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पश्चिम बंगाल में रामनवमी जुलूस में पिस्टल लहरा रहा था युवक, बंगाल पुलिस ने मुंगेर आकार दबोचा

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:34:01 AM

मुंगेर (MUNGER) :  पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दिन हुई हिंसा मामले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र से एक युवक सुमित साव को स्थानीय पुलिस की मदद से बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पश्चिम बंगाल की पुलिस मेडिकल जांच कराकर सुमित को कोर्ट में प्रस्तुत करेंगी. इसके बाद सुमित को पश्चिम बंगाल साथ ले जाएगी. आरोपित सुमित शाह कासिम बाजार थाना क्षेत्र मक्ससपुर इलाके में अपने रिश्तेदार कालीचरण के बेटे के यहां छिपा हुआ था. सुमित पश्चिम बंगाल के 31 शंभु हलदर लेन हावड़ा, सलखिया 6,थाना-माणिक पंचगड़ा का रहने वाला है. धरहरा थाना क्षेत्र के बंगलवा में रिशेदार के यहां रामनवमी के बाद आया था. रिश्तेदार से मिलने के बाद वह कासिम बाजार थाना क्षेत्र में अपने दोस्त के यहां रह रहा था. सोमवार की देर रात पश्चिम बंगाल की पुलिस मुंगेर पहुंची और कासिम बाजार पुलिस की मदद से आरोपी सुमित साह को गिरफ्तार किया.

आरोपी युवक ने देशी कट्टा लहराते हुए की फायरिंग

पश्चिम बंगाल पुलिस की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट कि सात सदस्यीय टीम बीती रात मुंगेर पहुंची थी. वही इस टीम का नेतृत्व कमीशनर ऑफ़ पुलिस हावड़ा प्रवीण कुमार त्रिपाठी कर रहे थे. गिरफ्तार सुमित ने मुंगेर पुलिस को बताया की दो दिन पूर्व वह मुंगेर आया था. बंगाल पुलिस ने बताया की रामनवमी के दिन हावड़ा के शिवपुर में हुए दंगे में आरोपी युवक ने हवा में देसी कट्टा लहराते हुए फायरिंग की थी. उन्होंने कहा हथियार बरामद नहीं हुआ है. दो दिन पूर्व मुंगेर में धरहरा थाना क्षेत्र के बंगलवा अपने रिशेदर कालीचरण के यहां आया था. मुंगेर पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. आरोपी को पहले सदर अस्पताल में ले जाकर उसका मेडिकल जांच कराया जाएगा उसके बाद पश्चिम बंगाल की पुलिस उसे अपने साथ ले जाएगी.

Tags:West BengalMungerBengal violence caseBengalaccused arrestedMUNGERTHENEWSPOSTBIHAR

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.