✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

“हर खेत तक पहुंचेगा पानी”: पदभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे बिहार के मंत्री संतोष सुमन, किसानों के लिए बड़े संकेत

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 9, 2026, 6:31:07 PM

पटना (PATNA): बिहार सरकार के लघु जल संसाधन विभाग के नए मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने शनिवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालते ही उन्होंने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की और साफ संकेत दिया कि सरकार की प्राथमिकता किसानों तक बेहतर सिंचाई सुविधा पहुंचाने और जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन पर रहेगी.

पदभार ग्रहण के दौरान विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी, अपर सचिव संगीता सिंह, अपर सचिव सुशांत कुमार, अभियंता प्रमुख सुनील कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. अधिकारियों ने मंत्री को विभाग की मौजूदा योजनाओं, प्रगति रिपोर्ट और आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी.

मीडिया से बातचीत में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि राज्य में जल स्तर को सुधारना, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करना और किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि बिहार की बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है, इसलिए किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभाग नई योजनाओं पर तेजी से काम करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी. सरकार का उद्देश्य सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर किसानों को सीधा लाभ पहुंचाना है.

मंत्री ने संकेत दिए कि आने वाले समय में ग्रामीण इलाकों में छोटे सिंचाई प्रोजेक्ट, जल संरक्षण और जल प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था मजबूत होने से कृषि उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. डॉ. संतोष कुमार सुमन के पदभार संभालने के बाद विभाग में नई कार्यशैली और तेज निर्णय प्रक्रिया की उम्मीद जताई जा रही है. विभागीय अधिकारियों का मानना है कि नई योजनाओं और बेहतर मॉनिटरिंग से राज्य के किसानों को बड़ा फायदा मिल सकता है.

Tags:Biharbihar newsbihar latest newsBihar MinisterBihar Minister Santosh Sumanbihar government

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.