✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बाढ़ में वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:10:01 AM

बाढ़(BADH): बाढ़ थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो गई है. हालात यह है कि शनिवार की सुबह एक तरफ लोग महाशिवरात्रि मनाने में जुटे हुए थे. वहीं दूसरी तरफ लोगों को खबर आई कि बाढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 के वार्ड पार्षद परमानंद सिन्हा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है. घटना बाढ़ के बाजार समिति के पुराने गोदाम के पास घटित हुई है. सूचना पर बाढ़ थाना की पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है. पुलिस के पहले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी. मृतक के पास से उसके वोटर आईडी कार्ड से उसकी पहचान कर ली गई है. मृतक के पास एक देसी कट्टा और उसके हाथ में दो जिंदा कारतूस भी पाए गए हैं, जो मामले को पेचीदा बना रहे हैं. शायद हत्यारों ने इसे आत्महत्या साबित करने की कोशिश की है. घटना किस कारण से घटी और किसने घटना को अंजाम दिया इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है. नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद की हत्या इलाके को झकझोर दिया है. फिलहाल पुलिस के हाथ अभी खाली हैं और स्थानीय लोगों में वार्ड पार्षद की हत्या को लेकर काफ़ी आक्रोश देखा जा रहा है. वहीं पुलिस कुछ भी बोलने से कतरा रही है. 

 

Tags:biharbadhWard councilor shot dead in flood

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.