✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, बेगूसराय के इस इलाके में दहशत का माहौल

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 20, 2026, 11:49:57 AM

बेगूसराय (BEGUSARAI) :  जिले से एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है. गढ़हारा थाना क्षेत्र के गढ़हारा इलाके में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई जिसमें खुलेआम गोलीबारी और पत्थरबाजी की घटना सामने आई है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिससे इलाके में दहशत का माहौल है.

दबंगों ने एक परिवार को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी

सूत्रों के अनुसार, दबंगों ने एक परिवार को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई इस गोलीबारी के बाद दूसरे पक्ष ने भी बचाव में जमकर रोड़ेबाजी (पत्थरबाजी) की. देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं, छानबीन जारी

फिलहाल किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन वायरल वीडियो में फायरिंग और अफरातफरी का माहौल साफ देखा जा सकता है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि जमीन विवाद इस घटना की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

Tags:"Begusarai land conflict violence""Violent clash over land in Begusarai""Begusarai land dispute incident"

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.