✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नावादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में लगायी आग

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 23, 2026, 12:39:35 PM

नवादा : बिहार के नवादा जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. मामला मेसकौर थाना क्षेत्र के बेलवान गांव के समीप का है, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

नीरज कुमार के रुप में हुई पहचान

मृतक की पहचान नीरज कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि नीरज अपने ननिहाल कटघरा गांव आया हुआ था और किसी काम से बाहर निकला था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

रोड जाम, ट्रक में लगाई आग

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए. युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने मंझवे-नरहट सड़क मार्ग को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने दुर्घटना में शामिल ट्रक में आग लगा दी, जिससे सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और यातायात ठप हो गया.

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने-बुझाने और हालात को नियंत्रण में लेने की कोशिश की जा रही है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित स्थिति बनी हुई है.

 

Tags:Nawada road accidentBihar road accident newsTruck set on fire in NawadaVillagers protest in NawadaYouth killed in road accidentNawada latest newsBihar crime newsBreaking news Nawada BiharRoad mishap death in BiharBihar local news update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.