✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नीतीश की सभा में ग्रामीणों ने किया हंगामा, जानिए क्या है मामला

BY -
Padma Sahay
Padma Sahay
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:20:09 AM

बिहार(BIHAR):  बिहार के मुख्यमंत्री की सभा में फिर हुआ हंगामा. अभी कल ही नीतीश कुमार और तेजस्वी की संयुक्त सभा मे अभ्यर्थी शिक्षकों के द्वारा बाद हंगामा किया गया था. जिसमें अभ्यर्थियों की राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा पिटाई भी हुई थी. सड़क पर रोक कर महिला ने ज्ञापन सौंपा और आज फिर से नीतीश कुमार की सभा में मुख्यमंत्री के सामने ग्रामीणों ने किया हंगामा. ऐसा लगता है जैसे इस उपचुनाव में हंगामा होना एक परंपरा बनती जा रही.

हत्यारों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने काटा बवाल   

हत्यारों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सामने जमकर हंगामा किया. गौरतलब है कि पिछले 19 अक्टूबर को एकंगरसराय थाना क्षेत्र इलाके के ओरियामा गांव में युवक निर्मल कुमार भारतीय की हत्या कर उसके शव को पेड़ में लटका दिया गया था. बताया जाता है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी. इसी हत्या मामले में एकंगरसराय थाना में मामला भी दर्ज कराया गया था लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने सैकड़ों ग्रामीणों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नीतीश कुमार के सामने जमकर हंगामा किया और मुर्दाबाद के नारेबाजी भी की.

हंगामे को देख नीतीश हुए रवाना

हालांकि ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले को रवाना किया. ग्रामीणों की मांग है की घटना के डेढ़ महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक इसमें कोई ठोस पहल नहीं की गई है. ग्रामीणों ने डीएसपी के गाड़ी को भी करीब 45 मिनट तक रोके रखा. ग्रामीण डीएसपी विधि व्यवस्था के गाड़ी के आगे ही इंसाफ की मांग को लेकर लेट गए. वहीं प्रशासन घटना को नकारते हुए यह कह रही है कि युवक निर्मल कुमार की हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या है युवक प्रेम प्रसंग में ही आत्महत्या किया है बहरहाल मामला चाहे जो भी हो इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकंगर सराय थाना क्षेत्र इलाके के रामभवन गांव में समाजसेवी स्वर्गीय रामबाबू के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करने को लेकर पहुंचे थे.

Tags:THE NEWS POSTBIHAR NEWSNITISH KUMAR

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.