✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल, जानें क्यों पूरे गांव के लोग घर छोड़कर हुए फरार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:20:46 PM

मोतिहारी(MOTIHARI):मोतिहारी में एक बार फिर शराब तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर तस्कर के परिजन और ग्रामीणों ने हमला कर दिया है. इस दौरान पहले पुलिस को दौड़ाकर पीटा  गया. जिसके बाद सूचना पर दूसरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हमला करने वालों की जमकर पिटाई कर दी. और 20 लोगो को गिरफ्तार कर थाने ले गई.

शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर लोगों ने किया हमला

ये पूरी घटना पिपरा थाना क्षेत्र के सरीयतपुर की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एएसआई सूर्यदेव प्रसाद गश्ती गाड़ी लेकर सेमरा बाजार से सरियतपूर जा रहे थे, इसी बीच प्रभु हाई स्कूल के पास शराब तस्कर उदय अपने तीन साथियों के साथ खड़ा था. जिसे देखकर वो पकड़ने गये. इस दौरान दो शराब तस्कर बुलेट लेकर फरार हो गये और एक को  पुलिस ने पकड़ लिया.

एसआई चौकीदार दिवाकर समेत महिला सिपाही घायल

इसकी सूचना जब शराब तस्कर के परिजन को लगी. तो सभी झुंड बनाकर शराब तस्कर को पुलिस से छुड़ाने पहुंचे. और पुलिस से हाथाबाई करने लगे. जिसमे एएसआई सूर्यदेव प्रसाद, चौकीदार दिवाकर कुमार और महिला सिपाही घायल हो गये. फिर भी पुलिस तस्कर को थाने लेकर लाई. जिसके बाद क्यूआरटी के टीम के साथ करीब 50 से अधिक की संख्या में पुलिस जवान बाजार गये और बाजार में मौजूद लोगो की जमकर पिटाई कर दी.

पुलिस ने 20 लोगों को किया गिरफ्तार

वहीं जब इसकी सूचना जैसे ही पिपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार को लगी. तो एसपी कांतेश मिश्रा भारी संख्या में जवान लेकर कर उक्त स्थल पर पहुंचे और पुलिस पर हमला करने वाले लोगो के वीडियो के आधार पर पहचान करते हुए गिरफ्तारी शुरू किया. इस दौरान 20 से अधिक लोगों को पुलिस पर हमला करने के विरोध में गिरफ्तार किया गया. पुलिस हमला करने के बाद जैसे ही पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू की, पूरे गांव के लोग घर छोड़कर फरार हो गये. गांव बिलकुल खाली हो गया.

Tags:Villagers attacked the policemany policemen were injuredknow why the people of the entire village fled from their homesVillagers attackedattacked the policepolicepolicemen were injuredpolicemeninjuredpeople of the entire village fledBIHARMOTIHARI

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.