✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

कटिहार: ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर किया हमला, दर्जनों पुलिसकर्मी घायल

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:19:13 AM

कटिहार (KATIHAR) : बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्पाद विभाग की टीम पर हमला हुआ है. इस हमले में कई पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. कटिहार में उत्पाद विभाग की टीम कोलासी ओपी क्षेत्र में शराब की सूचना पर आदिवासी टोला गई थी ,जहां देशी शराब के साथ कुछ लोगो को पकड़ा गया, बताया जा रहा है कि इस बीच कटिहार उत्पाद की टीम ने आदिवासियों के साथ मार पीट भी किया. जिसमें दर्जनों महिला पुरुष और बच्चे घायल हो गए. इस घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया. हमले के बाद सारे पुलिस कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सभी का इलाज जारी है. वही इलाके का माहौल काफी तनावपूर्ण बताया जा रहा है. 

तीर धनुष को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

इस हमलावर घटना में उत्पाद विभाग की गाड़ियां भी क्षति ग्रस्त हो गई. काफी देर बाद में उत्पाद विभाग की टीम किसी तरह जान बचाकर भागी. जिसके बाद से  उग्र ग्रामीण तीर धनुष को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे. वही कटिहार से वरीय पदाधिकारी की टीम और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच भीड़ को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है.

Tags:VillagersVillagers attackedpolicedozensKATIHARTHENEWSPOSTBIHARUPDATEBIHARNEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.