✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जोड़े जोड़े फलवा सुरुज देव’ गीत गाते सरकारी विद्यालय की बच्चियों का वीडियो वाइरल, लोगों ने कहा ‘छठ पूजा सिर्फ एक पर्व नहीं बल्कि एहसास है’

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:50:58 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बिहार का महापर्व छठ पूजा कल यानी 17 नवंबर से शुरू होने वाला है. जिसे लेकर पूरे देश में तैयारी पूरी हो चुकी है. खासतौर पर बिहार में इसकी धुन देखने को मिल रही है. इसकी तैयारी को लेकर घाटों की साफ सफाई, सड़कों की सफाई से लेकर सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण चीजों का खास ध्यान रखा गया है. जो लोग अपने घर से दूर रहते हैं वह अब यात्रा कर अपने-अपने घर पहुंच रहे हैं. स्कूल कॉलेज और दफ्तर में भी इसलिए कर छुट्टियां मिल गई है. सोशल मीडिया पर भी छठ पूजा को लेकर कई वीडियो सामने आ रहे हैं. वही एक वीडियो है जिसने लोगों का ध्यान खींच रखा है और वह वीडियो झारखंड के सरकारी स्कूल का है. जिसमें छात्राएं छठ पूजा का एक प्यारा सा गीत गाते नजर आ रही हैं. 

यह है हमारे देश की संस्कृति

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ा सा क्लासरूम है जिसमें कई लड़कियां एक साथ बैठी हुई है. खास बात तो यह है कि यह सभी लड़की एक साथ छठ पूजा का गाना गा रही है. क्लास में मास्टर जी भी है और वहां इन सभी बच्चियों का वीडियो बनाया गया है.  इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया. छपरा जिला अकाउंट से इस वीडियो को ट्वीट किया गया जिसके बाद अब यह तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं अब तक इस वीडियो पर 10 हजार  से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. कई लोग इस पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि ‘यह है हमारे देश की संस्कृति’ वहीं कुछ ने लिखा कि ‘छठ पूजा सिर्फ एक पर्व नहीं बल्कि एहसास है’.

 

बिहार का भी वीडियो हुआ वाइरल 

ऐसा एक नहीं बल्कि दो वीडियो है जिसमें बच्चियों स्कूल यूनिफॉर्म पहनी हुई छठ का गीत गाते नजर आ रही है. यह दोनों वीडियो छपरा जिला अकाउंट से पोस्ट किया गया है. एक वीडियो में पूरे क्लासरूम की तस्वीर है. वहीं दूसरी वीडियो में तीन लड़कियां खड़े होकर एक साथ छठ पूजा का गाना गा रही है. छठ का जोड़ जोड़ गीत काफी मशहूर है और सभी बच्चियों इसी गीत को गाती दिखाई दे रही है. हालांकि एक वीडियो झारखंड का है तो वहीं दूसरा बिहार का है

 

Tags:viral videochhath puja viral videoChhath Pujachaprajharkhand viral videobihar viral videothe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.