✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो वाइरल, लाठी डंडे से एक दूसरे पर टूट पड़े लोग

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:37:37 AM

मुजफ्फरपुर (MUZAFFARPUR) : मुजफ्फरपुर का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लोग बीच सड़क पर मारपीट करते नजर आ रहे है. मारपीट इस कदर बढ़ जाती है कि लोग लहू लुहान हो जाते है. वही एक व्यक्ति इस वीडियो में चीख-चीख कर अविलंब गिरफ़्तारी की मांग कर रहा है, और साथ ही खुद को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है. ये मामला जमीनी विवाद को लेकर है. जहां दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गई. मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के लोग आपस मे लाठी डंडे से एक दूसरे पर टूट पड़े. घटना के वक्त क्षेत्र में अफरा तफ़री का माहौल हो गया है.  

सड़क पर किया हंगामा

इस पूरे मामले को लेकर के नगर के DSP राघव दयाल ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि तिलक मैदान रोड में एक ही समुदाय के दो पक्ष ज़मीनी विवाद में आपस मे भीड़ गए हैं. जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और  दोनो पक्षों को अलग करवाया गया. इस दौरान कई लोग घायल हो गए थे. जिसके बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन मामला यहाँ भी शांत नही हुआ.  लोगों ने  अस्पताल के बाहर सड़क पर लेट कर हंगामा शुरू कर दिया. मामले की गरमा गर्मी को देखते हुए पुलिस ने दोषियों को गिफ्तार कर लिया है.

 

Tags:Videoviralfight on the middle of the roadpeople broke down on each otherMuzaffarpurBIHARUPDATEBIHARBIHARVIRALVIDEOBIHARNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.