✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

उत्तरकाशी टनल हादसा: बिहार के पांच मजदूर पहुंचे पटना एयरपोर्ट, सभी पूरी तरह सुरक्षित  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 1:01:04 PM

पटना(PATNA):उत्तरकाशी टनल से बाहर निकले बिहार के पांच मजदूर आज सुबह 8 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे,उनके साथ उनके 9 परिजन भी आए हैं.जहां मजदूरों के स्वागत के लिए बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम एयरपोर्ट पर मौजूद थे. सभी श्रमिक पूरी तरह स्वस्थ हैं. वहीं उनके चेहरे पर सुरक्षित घर पहुंचने की खुशी साफ नजर आ रही थी.

बिहार के पांच मजदूर पहुंचे पटना एयरपोर्ट

आपको बताये कि 17 दिनों बाद उत्तरकाशी टनल से बाहर निकले बिहार के पांच मजदूर पटना एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं.मजदूरों की अगवानी के लिए बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम एयरपोर्ट पर मौजूद थे सुरंग से निकाले गए राज्य के पांच श्रमिकों में सारण के सोनू कुमार साह, भोजपुर के सबाह अहमद, बांका के विरेंद्र किशु, मुजफ्फरपुर के दीपक कुमार और रोहतास के सुनील कुमार शामिल हैं.

17 दिन बाद सुरक्षित निकाल लिया गया

आपको बताये कि बिहार के ये सभी मजदूर उत्तरकाकाशी के टनल में फंस गये थे.जिनको सरकार की ओर से कई दिनों तक रेश्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को 17 दिन बाद सुरक्षित निकाल लिया गया. आज सभी अपने अपने घर फ्लाईट्स से बिहार पहुंचे.

Tags:Uttarkashi Tunnel AccidentUttarkashi Tunnel Accident newsFive laborers from Bihar reached PatnaPatna Airportompletely safepatna newspatna news todaybihar news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.