✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

गलवान हिंसा शहीद के पिता से बदसलूकी पर सदन में बवाल, भाजपा विधायकों ने किया वॉक आउट 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:35:02 PM

पटना(PATNA): आज बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन है. तीसरे दिन भाजपा विधायकों ने वेल में आकर हंगामा किया. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने गलवान हिंसा के शहीद के पिता की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. गलबान घाटी के शहीद के पिता के साथ पुलिस द्वारा  वैशाली में हुए अपमान को लेकर बीजेपी ने सदन से वॉक आउट किया. नेता प्रतिपक्ष विजय चौधरी ने कहा की सरकार दागी मंत्री को बचा रही है और सेना को अपमानित कर रही है. जिस तरह से शहीद के पिता के साथ पुलिस ने व्यवहार किया है यह सेना का अपमान है. 

वहीं बीजेपी विधायक संजय सिंह ने रिपोर्टिंग टेबल को पटक दिया. वहीं कुछ विधायकों ने कुर्सी को फेंक दिया. जिसके बाद नाराज विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी. इसके बावजूद विपक्ष की नारेबाजी चलती रही. विधानसभा में बीजेपी विधायकों द्वारा रिपोर्टिंग टेबल पटकने और अभद्र व्यवहार को लेकर मंत्री अशोक चौधरी में नैतिकता की नसीहत दी है. अशोक चौधरी ने कहा की बीजेपी के लोग को विधानसभा की कार्यप्रणाली की जरा भी फ़िक्र नहीं है.

भाजपा विधायकों का कहना है कि हाजीपुर में शहीद जय कुमार सिंह का स्मारक बनाने पर उसके लाचार पिता राज कपूर सिंह  को पुलिस ने जेल भेज दिया. यह कहां का न्याय है.  जमीन पर अगर विवाद था तो प्रशासन को इसे सुलझाना चाहिए न कि शहीद के पिता को जेल भेज देना चाहिए.  इस तरह से शहीद के पिता का अपमान नहीं करना चाहिए. सरकार से मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द रिहा करे.

       

Tags:biharpatnaUproar in the House over arrest of Galvan violence martyr's fatherBJP MLAs walk out

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.