✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

विरासत बचाओ यात्रा पर निकले उपेन्द्र कुशवाहा, सीएम नीतीश को लेकर कही ये बात 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:21:46 PM

पटना(PATNA): बिहार में जनता को आकर्षित करने के लिए नेताओं को सबसे सहज तरीका " यात्रा " ही लगने लगा है. यही वजह है कि पहले नीतीश कुमार ,प्रशांत किशोर के बाद अब सत्ता से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा भी बिहार की सड़कों को नापने और जनता से रूबरू होने निकल पड़े हैं. इसके लिये उपेंद्र कुशवाहा ने RLD यानि राष्ट्रीय लोक जनतादल नामक पार्टी का गठन किया है और उसी के तहत चंपारण से अपनी यात्रा की शुरुआत कर दी है. इसी के तहत आज कुशवाहा मोतिहारी पहुंचे. उनके साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे. 

सीएम नीतीश को जन्मदिन की दी बधाई 

वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने मोतिहारी पहुंच कर मिडिया को संबोधित करते हुए सबसे पहले मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि भगवान उन्हें लंबी आयु प्रदान करें और फिर उसके बाद नीतीश कुमार को घेरते हुए सुधाकर सिंह के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए  उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनके साथ राजद के लोग जो बर्ताव कर रहे हैं ये किसी मुख्यमंत्री के लिए नहीं होना चाहिए था लेकिन वे कुछ कर नहीं सकते हैं. वहीं कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार एकबार फिर से कटिबद्ध हो गए हैं. इस राज्य को 2005 से पहले वाले स्थिति में धकेलने के लिये. लेकिन अब ये नहीं होने दिया जाएगा और इसी के लिये विरासत बचाओ नमन यात्रा पर  हम निकले हैं और जरूरत के अनुसार जो भी लोग इसे रोकने के लिये आगे आएंगे उनके साथ उपेंद्र कुशवाहा होंगे. 

 

Tags:biharpatnaUpendra KushwahaUpendra Kushwaha set out on the Save Heritage Tour

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.