✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शराबबंदी को लेकर उपेंद्र कुशवाहा का विवादित बयान, शराबबंदी को बताया असफल  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:19:29 AM

हाजीपुर(HAZIPUR): बिहार में शराबबंदी को लेकर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ी ही सफाई से एक विवादित बयान दे दिया. उन्होंने शराबबंदी को असफल बताया. मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कि क्या बिहार में शराबबंदी सफल है. उन्होंने जवाब में ही मीडिया से सवाल कर दिया क्या आपको लगता है कि शराबबंदी सफल है? उन्होंने आगे कहा कि बिहार में शराबबंदी सफल नहीं है. सिर्फ सरकार और नेताओं के कह देने से कि बिहार में शराबबंदी सफल है यह संभव नहीं है. मगर, शराबबंदी से बिहार को फायदा जरूर हुआ है. उन्होंने कहा कि जितना अधिक शराबबंदी सफल होगा, उतना अधिक बिहार को फायदा होगा. सरकार शराबबंदी को लेकर नई कौन सी योजना लेकर आई है, यह मुझे मालूम नहीं. मगर, शराब बेचने और पीने वालों में से किसी एक कड़ी को भी तोड़ दिया जाएगा तो शराबबंदी सफल हो जाएगी. यह बातें उन्होंने महुआ में एक निजी कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कही.  

नीतीश कुमार की बढ़ी मुश्किलें

उपेन्द्र कुशवाहा के इस बयान से बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. जिस शराबबंदी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णतया सफल बता रहे हैं उसी शराबबंदी की सफलता पर सवालिया निशान खड़ा कर निश्चित तौर से उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी ही पार्टी को कटघरे में ला दिया है. जाहिर है ऐसे में विपक्ष को सरकार के खिलाफ एक बड़ा मुद्दा मिल गया है. इस बयान के तरह-तरह मायने निकाले जा सकते हैं,. वहीं अब इस बयान से नीतीश कुमार की जरूर मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

Tags:upendra kushwahaupendra kushwaha newsbihar sharabbandiupendra kushwaha latest newsnitish kumar sharabbandisharabbandi bihar newssharabbandisharabbandi biharupendra kushwaha on sharabbandijdu mlc upendra kushwahabihar sharabbandi newsupendra kushwaha exclusive interviewsharabbandi newsupendra kushwaha rallyupendra kushwaha nitsh kumarupendra kushwaha partyupendra kushwaha videoupendra kushwaha on nitsh kumarupendra kushwaha jdu news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.