✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

उपेन्द्र कुशवाहा फिर से हुए नर्म, कहा- नीतीश कुमार के लिए देंगे अपना खून

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:19:18 PM

सासाराम (SASARAM) : उपेन्द्र कुशवाहा ने भले ही पार्टी को अलविदा कह दिया हो मगर नीतीश के लिए उनका स्नेह आज भी जिंदा है. ये कुशवाहा के बयान से साफ पता चल रहा है. राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अब राजनीतिक रूप से वे कभी भी नीतीश कुमार के साथ नहीं जाएंगे. वे रोहतास जिला में अपने दो दिवसीय दौरा के क्रम में सासाराम में एक निजी होटल में प्रेस वार्ता के दौरान उक्त बातें कहीं. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से अगर सीएम नीतीश कुमार को खून की भी जरूरत पड़ी तो सबसे पहले वह अपनी कलाई आगे करेंगे. ताकि वे सरवाइव कर सके. अगर कभी नीतीश कुमार बीमार पड़ते हैं, तो उनके लिए सबसे आगे उपेंद्र कुशवाहा खड़ा रहेगा. लेकिन राजनीतिक रूप से वे कभी भी नीतीश कुमार के साथ नहीं जाएंगे.

बिहार को फिर पीछे धकेलने में हैं नीतीश कुमार- उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा की सीएम नीतीश कुमार बिहार को फिर पीछे धकेलने में लगे हुए हैं. जिस जंगलराज से मुक्ति को लेकर संघर्ष किया गया था. आज फिर से उसी विरासत को नीतीश कुमार आरजेडी को सौंपने जा रहे हैं. लेकिन उनके रहते यह संभव नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि जिस मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार आरजेडी से अलग हुए, आज भी वह मुद्दा जिंदा है, लेकिन फिर भी नीतीश कुमार निर्णय लेने में असमर्थ है.

 

 

Tags:Upendra KushwahaNitish KumarM Nitish KumarBiharjungle rajliberationRJDBIHARLATETSNEWSBIHARUPDATEBIHARNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.