✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

उपेन्द्र कुशवाहा दिल्ली एम्स में भर्ती, बीजेपी नेता ने दिल्ली पहुंचकर लिया हाल चाल 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:34:02 PM

बिहार(BIHAR): जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली एम्स में भर्ती हैं. वे शरीर का चेकअप को लेकर गुरूवार को अस्पताल में भर्ती हुए हैं. खुद कुशवाहा ने फोटो ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और बताया कि वे रूटीन चेकअप को लेकर एम्स में भर्ती हुए हैं. हाल के दिनों में उपेन्द्र कुशवाहा अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में हैं. कहा जा रहा है कि वे नाराज हैं. राजद के विधायक सुधाकर सिंह व मंत्री चंद्रशेखर पर कार्रवाई की मांग व अपरोक्ष तौर पर उप मुख्यमंत्री बनने की मंशा के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज है कि वे पार्टी से नाराज हैं. इसी बीच वे पटना से दिल्ली पहुंच गए और एम्स में भर्ती हो गए हैं. इधर, उनका हालचाल लेने जेडीयू के नेता नहीं बल्कि भाजपा नेता एम्स पहुंच गए हैं.

बीजेपी नेता उपेन्द्र कुशवाहा का लिया हाल-चाल

दिल्ली एम्स में भर्ती उपेन्द्र कुशवाहा से मिलने आज बिहार बीजेपी के तीन नेता पहुंच गए. पूर्व विधायक प्रेमरंजन पटेल, संजय टाइगर व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य योगेन्द्र पासवान एक साथ पहुंचे. तीनों नेताओं ने उपेन्द्र कुशवाहा का हाल-चाल जाना . अब भाजपा नेताओं का उपेन्द्र कुशवाहा से मिलने को लेकर अलग राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है. चर्चा शुरू हो गई है कि उपेन्द्र कुशवाहा का भाजपा नेताओं से नजदीकी बढ़ती जा रही है.अस्पताल में भर्ती कुशवाहा का हाल-चाल लेने जेडीयू के नेता दिल्ली नहीं गए, पर भाजपा नेता दिल्ली जाकर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ले रहे.

Tags:बिहार न्यूजUpendra Kushwaha admitted to Delhi AIIMS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.