✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

केंद्रीय मंत्री ने कहा- बिहार में शराब फ्री कर देना चाहिए ! जानिए पूरा मामला

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:38:10 AM

पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना में आज यानी सोमवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (पारस ) ने पार्टी का 23वां स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, सूरजभान सिंह, प्रिंस राज, चंदन सिंह और पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान पारस ने दिवंगत नेता और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी और पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. इस दौरान उन्होंने अपने भतीजे चिराग पासवान के एनडीए में शामिल होने को लेकर किए गए सवाल पर भी जवाब दिया. इसके साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी जोरदार हमला बोला है.

सीएम एक जाति विशेष के लोगों को कर रहें प्रताड़ित

बता दें कि पशुपति कुमार पारस ने कहा कि जब से बिहार के सीएम ने भाजपा का साथ छोड़ा है, तब से उन्होंने एक जाति विशेष के लोगों को प्रताड़ित करने का प्रयास शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पूरे बिहार में जितने भी पासवान समाज के पदाधिकारी थे, सभी का तबादला कर दिया है, इसलिए मैं उनसे हर बार कहता हूं कि इस तरह का काम करना बंद करें और बिहार के सभी जाति, धर्म और बिरादरी का साथ दें.

बिहार में शराब फ्री कर देना चाहिए!

वहीं, पशुपति ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मांग करते हैं कि राज्य के हर एक जिले में डीएम और एसपी कोई एक पासवान समाज का हो. इसके अलावा आरक्षण में बढ़ोतरी का जो प्रावधान है, उसे लागु किया जाए. इसके आलावा उन्होंने सबसे बड़ी बात यह कही है कि यदि सीएम से शराबबंदी नहीं लागु हो रहा है तो बिहार में शराब फ्री कर देना चाहिए.

Tags:Union Minister Pashupati Parasliquor free biharfree liquor in biharbihar newsnitish kumarbihar cm nitish kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.