✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, JDU एएमएलसी के बयान का किया समर्थन

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:32:10 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सीधे तौर पर कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बर्बाद करने के लिए 100 करोड़ खर्च किए हैं. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जोरदार हमला बोला और सीधे तौर पर कहा कि जो पूरे देश को बर्बाद करने पर पड़े हुए हैं जो पूरी पार्टी को बर्बाद कर रहे हो उनको कौन बर्बाद कर सकता है. गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल जब भी कोई वक्तव्य देते हैं अपने आप में हास्यास्पद होता है.

जदयू एएमएलसी के बयान का किया समर्थन

वहीं, जदयू एमएलसी गुलाम गौस के पसमांदा मुसलमान पहले हिंदू थे के बयान पर भी जवाब दिया है. इस मामले पर गिरिराज सिंह ने कहा कि हम उन्हें धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने बिल्कुल सही कहा है. मैं उनका धन्यवाद देता हूं मैं गांव में भी देखता हूं की पसमांदा पहले छठ करते थे, दोनों मिलजुल कर रहते थे लेकिन कट्टरपंथियों ने समाज में जहर घोलने का काम किया है. मैं बार-बार कहता हूं मुसलमानों से मुझे कोई नफरत नहीं है कोई गुरेज नहीं है लेकिन कट्टरपंथी देश के लिए खतरनाक है जो देश के माहौल को बिगाड़ रहे हैं.

ओवैसी पर कही ये बात

उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोग और उत्तर प्रदेश के दो-चार नेता देश को बर्बाद कर रहे हैं. देश के माहौल को खराब कर रहे हैं. गुलाम गौस ने बिल्कुल सही कहे हैं.

Tags:Union Minister Giriraj Singhbihar newsbihar latest newsrahul gandhicongress

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.