✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार सरकार की इस योजना के तहत 27 हृदय रोगी बच्चों का चयन, जानें अहमदाबाद के किस अस्पताल में होगा ऑपरेशन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:53:23 PM

बगहा(BAGHA):बिहार में मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत राज्य भर से 27 हृदय रोगी बच्चों का चयन सोमवार को किया गया है. जिन्हे अहमदाबाद स्थित नारायण सेवा संस्थान में मुफ़्त ऑपरेशन के लिए हवाईमार्ग से भेजा जायेगा. वहीं आपको बता दें कि सभी मरीजों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सा पदाधिकारी और बगहा 1 PHC में पदस्थापित डॉ अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में पटना से रवाना किया जायेगा.  

योजना के तहत 27 हृदय रोगी बच्चों का चयन

बता दें कि मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत राज्य स्वास्थ्य समिति ने बिहार के अलग अलग ज़िलों से कुल 27 ह्रदय रोग ग्रसित बच्चों का चयन किया है. जिनका मुफ़्त में ऑपरेशन कराया जायेगा. इसके लिए बगहा 1 पीएचसी में कार्यरत RBSK के चिकित्सक अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में बच्चे अहमदाबाद जाएंगे. जहां नारायण सेवा संस्थान में बच्चों का मुफ्त ऑपरेशन कर दवा इलाज़ होगा.

जानें अहमदाबाद के किस अस्पताल में होगा ऑपरेशन

बता दें की राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से इन सभी चयनित हृदय रोगी बच्चों के मुफ्त शैल्य चिकित्सा का प्रबंध किया गया है. लिहाजा हृदय रोगी बच्चों के परिजनों में खुशी है, क्योंकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोग हृदय रोग से प्रभावित बच्चों के मुफ्त ऑपरेशन को लेकर सरकार के इस पहल से बेहद खुश हैं, तो पश्चिम चंपारण ज़िले से इन रेफर बच्चों को अपनी निगरानी में लेकर जाने के लिए चयनित चिकित्सक अभय कुमार सिंह पर को मिली जिम्मेवारी पर स्वास्थ्य विभाग गर्व महसूस कर रहा है.

Tags:Under this scheme of Bihar government27 heart patient children have been selectedknow in which hospital of Ahmedabad the operation will be done.Bihar government27 heart patient childrenheart patient childrenhospital of Ahmedabad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.