पटना : जदयू प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष के पद पर फिर से उमेश कुशवाहा ने नामांकन किया. नामांकन की आखिरी तिथि थी. पार्टी में दूसरे किसी के द्वारा नामांकन नहीं किए जाने पर उन्हें तीसरी बार निर्विरोध जदयू प्रदेश अध्यक्ष चुना जाएगा.
उमेश कुशवाहा के प्रस्तावक सांसद रामनाथ ठाकुर, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री श्रवण कुमार समेत कई विधायक उनके प्रस्तावक बने. उमेश कुशवाहा ने कहा आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शाम 5:00 बजे पार्टी के विधायकों की बैठक है. पार्टी के विधायक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूदा राजनीति को लेकर अपनी बात करेंगे.
