✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सीतामढ़ी: दो युवकों की संदिग्ध स्थिति में मौत, शराब पीने से मौत की जताई जा रही आशंका

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:11:25 PM

सीतामढ़ी (SITAMARHI) : बिहार के सीतामढ़ी जिले में बीती रात दो लोगो की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी. जिसके बाद यह अफवाह बनी थी कि शराब पीने से दोनों की मौत हुई है. हालाकि मौके पर पहुंची पुलिस ने इस पर अंकुश लगा दिया है.

घटना सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर गांव की है. जहां बीती रात दो लोगो की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी. मृतक की पहचान स्थानीय 22 वर्षीय मुन्ना कुमार और 50 वर्षीय चुन्नु राय के रूप में की गई है. जिसके बाद पूरे गांव में यह अफवाह फैलने लगी थी कि दोनों की मौत शराब पीने से हुई है. जिसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. हालांकि दोनों के परिजनों का कहना है कि बीमारी के कारण दोनों की मौत हुई है. वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब पीने से दोनों की मौत हुई है. फिलहाल पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है.

 

Tags:Two youths died in suspicious conditionfear of death due to drinking alcoholसंदेहास्पद स्थित में दो युवकों की हुई मौतbihar newsbihar news update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.