☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भारतीय सीमा से नेपाल में प्रवेश कर रही थी उज्बेकिस्तान की दो महिला, एसएसबी ने किया गिरफ्तार

भारतीय सीमा से नेपाल में प्रवेश कर रही थी उज्बेकिस्तान की दो महिला, एसएसबी ने किया गिरफ्तार

सीतामढ़ी(SITAMARHI): जिला के सोनबरसा इंडो नेपाल बॉर्डर से एसएसबी जवानों ने उज्बेकिस्तान देश की दो महिला नागरिकों को एक भारतीय युवक के साथ गिरफ्तार किया है. एसएसबी जवानों तीनों संदिग्धों को तब गिरफ्तार किया जब वे भारतीय सीमा से नेपाल की सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे. दोनों महिलाओं का पहचान उज्बेकिस्तान की 24 वर्षीय निवासी  रणो व 23 वर्षीय ओगुलिजन के रूप में की गई है. वहीं गिरफ्तार भारतीय युवक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के हरीबेला निवासी टेक नारायण शर्मा के पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है. एसएसबी ने प्रारंभिक जांच कर तीनों को सोनबरसा थाना को सुपुर्द कर दिया है. वहीं संबंधित जांच एजेंसियों को भी सूचना दी गई है. जहां संबंधित जांच एजेंसियों के अधिकारी दोनों विदेशी महिलाओं से पूछताछ कर रहे हैं. 

जानकारी के अनुसार, सोनबरसा बीओपी इंचार्ज अरुण कुमार के नेतृत्व में गस्ती पार्टी मंगलवार की शाम भारत-नेपाल सीमा के पीलर संख्या 323/25 के नजदीक ड्यूटि दे रही थी. इस दौरान दो विदेशी महिला और एक युवक भारत से नेपाल की ओर पैदल जा रहा था. दोनों महिलाओं को भेसफुसा और चला ढाल को देख एसएसबी जवानों को संदेह हुआ. ड्यूटी पार्टी के कमांडर ने उन्हें रोककर पूछ ताछ किया. जहां दोनों महिलाओं ने अपना घर उज्बेकिस्तान बताया. वहींं युवक सीतामढ़ी का रहने वाला था. भारत-नेपाल सीमा के इस मार्ग से भारत नेपाल के अलावा किसी तीसरे देश के नागरिकों को आने जाने के लिए अनुमति नहीं होने के कारण ड्यूटी कमाडेंट द्वारा तीनों को पूछताछ के लिए सोनबरसा कैंप पर ले आया गया. वहीं दोनों महिला से पूछ-ताछ के दौरान कोई भी वैध दस्तावेज़ प्राप्त नहीं हुआ. यहां तक की विदेशी महिलाओं को पता भी नहीं है कि वह कहां है. हालांकि जांच के दौरान दोनों  के पास से कुछ भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है. हालांकि, महिला नेपाल की तरफ क्यों जा रही थी, इसका खुलासा नहीं हो सका है. फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है. 

पूछ-ताछ और कागजी कार्यवाही के पश्चात अग्रिम कार्यवाही के लिए तीनों को सोनबरसा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. महिलाओं के पास कोई वैध कागजात नहीं मिले हैं और न ही कोई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं. आगे की जांच के लिए सहायक एजेंसियों को भी जानकारी दे गई है. फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है. 

Published at:09 Feb 2023 03:47 PM (IST)
Tags:biharsitamarhiTwo women from Uzbekistan were entering Nepal from Indian border
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.