✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

छपरा में भारी मात्र में अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:36:59 AM

छपरा(CHAPRA): उत्तरप्रदेश-बिहार की सीमा पर माँझी थाना क्षेत्र में सारण उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर शराब की तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. मौके से 474 कार्टून अंग्रेज़ी शराब जब्त किया गया है. जब्त शराब की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है. 

मध्यप्रदेश से शराब लेकर आ रहे थे तस्कर

बताए जा रहा है कि पकड़े गए तस्कर मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला के निवासी पवन कुमार और लखन मेरोठा हैं. जो एक ट्रक पर कार्टून की आड़ में अंग्रेज़ी शराब लेकर बिहार आ रहे थे. इसी दौरान माँझी चेक पोस्ट पर हैंड होल्ड स्कैनर में दोनों तस्कर पकड़े गए. जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम और सारण पुलिस ट्रक को जब्त कर मांझी थाना पहुंचे औऱ उसमें लदा शराब के कार्टून को उतारा. कुल 474 कार्टून को उत्पाद विभाग द्वारा जब्त किया गया जिसकी कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके की शराब बिहार के किस जिले में सप्लाई किया जाना था. इसके साथ-साथ मुख्य व्यापारी का भी पुलिस पता लगाने में जुटी है.  

Tags:bihar newschapra policebihar cimenewsmanjhi policeexcise departmentsmuggling liquoe

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.