नवाद (NAWADA) : जिले के रजौली थाना क्षेत्र हरदिया गांव में बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर पीएलएफआइ नक्सल के दो सदस्य को गिरफ्तार किया. पुलिस ने हरदिया गांव के स्व रामेश्वर राजवंशी के पुत्र दयानंद राजवंशी उर्फ गुर्जर उर्फ पप्पू एवं सादो राजवंशी के पुत्र मिथलेश राजवंशी को गिरफ्तार किया है.
रजौली में पुलिस का छापा
गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर रजौली थाना क्षेत्र के भानेखाप के पहाड़ी व जंगली क्षेत्र में छापेमारी की गई है.
हथियारों का जखीरा बरामद
छापेमारी के दौरान 315 रेगुलर राईफल- 02, 315 का जिंदा कारतूस - 20 टेक्टिकल गियर- 01 (बुलेटप्रूफ प्लेट के साथ) बुलेटप्रूफ पटका- 01, डेटोनेटर- 09 एवं 40 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से पुछताछ कर रही है.