✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

गंगा स्नान के दौरान दो मासूमों की डूबने से मौत, इलाज में देरी से गुस्साए परिजनों ने पीएचसी में किया तोड़फोड़

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:56:05 PM

भागलपुर (BHAGALPUR) : गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारन नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है. मामला है नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड के मथुरापुर जहाज घाट का, जहां गंगा स्नान के दौरान दो मासूम बच्चों ने डूबने से अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं. मृतकों की पहचान खुर्शीद आलम के पुत्र अरमान और मोहम्मद निसार के पुत्र दिलशाद के रूप में हुई है. दोनों बच्चे अपने ननिहाल आए हुए थे और गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए जहां डूबने से उनकी मौत हो गई. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया. 

इधर परिजनों का कहना है कि जब तक बच्चों को निकाला गया तब तक उनमें सांसें चल रही थीं लेकिन नारायणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर मौजूद नहीं थे जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका और दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया. इसी लापरवाही को लेकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नारायणपुर पीएचसी में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की है. वहीं हालात को काबू में करने के लिए मौके पर पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद पुलिस परिजनों को शांत कर मामले की जांच में जुट गई है.

Tags:bihar newsbihar latest newsbihar updateganga riverbhagalpur newsbhagalpur latest newsx

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.