✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ATM ठगी मामले में दो छात्राएं गिरफ्तार, लग्जरियस लाइफ स्टाइल के लिए दे चुकी कई घटनाओं को अंजाम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:53:18 PM

पटना(PATNA):शनिवार को पटना पुलिस ने ATM से ठगी मामले में पटना पुलिस ने दो छात्राओं को गिरफ्तार किया. दोनों युवतियां काफी शातिराना तरीके से एटीएम में विशेष तौर पर बने लोहे का प्लेट फंसाकर फ्रॉड करती थी. पकड़ में आई छात्राओं से कंकड़बाग की पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों युवतियों ने बताया की दोनों अच्छी दोस्त हैं.

ATM से ठगी मामले में पुलिस ने दो छात्राओं को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि एक कदमकुआं इलाके के सैदपुर तो दूसरी युवती गांधी मैदान थाना क्षेत्र के लालजी टोला में किराये के मकान में रहती है. कंकड़बाग थानाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद की माने तो दोनों ने दर्जनों घटना में एटीएम में प्लेट फंसकर ठगी की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने इनके पास से एटीएम फ्रॉड में इस्तेमाल किये जाने वाला प्लेट और 4 हजार पांच सौ रुपये बरामद किया है.

एटीएम फ्रॉड में इस्तेमाल प्लेट और 4 हजार पांच सौ रुपये बरामद

इन दोनो युवतियों को कंकड़बाग थाना क्षेत्र के टेम्पो स्टैंड के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक एटीएम के पास से पकड़ा गया है. गिरफ्त में आई छात्राओं के बारे में कहा जा रहा है कि दोनों सिर्फ लग्जरियस लाइफ स्टाइल और ऐश करने को लेकर इस प्रकार की ठगी की घटनाओं को अंजाम देती थी.  इन्होने अब तक करीब आधा दर्जन एटीएम ठगी की वारदात को अंजाम दिया है.

Tags:Two girl students arrested in ATM fraud caseexecuted many incidents for luxurious lifestyleTwo girl students arrestedarrested in ATM fraud caseexecuted many incidentsluxurious lifestylebiharpatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.