✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

फर्जी पुलिस बनकर साइबर ठगी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार,पढें कैसे हुआ मामले का खुलासा  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:47:31 PM

मोतिहारी(MOTIHARI):मोतिहारी के साइबर थाना पुलिस ने फिर एक बार बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी पुलिस बनकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है.इस दौरान पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार अपराधी पूर्वी चंपारण जिले के हरैया और रक्सौल थाना क्षेत्र के बताए जा रहे है.

फर्जी पुलिस बनकर साइबर ठगी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार साइबर अपराधियों ने फर्जी पुलिस बनकर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के आशुतोष कुमार को कॉल किया और बताया कि उसका भाई पुलिस हिरासत में है और उसे छोड़ने के एवाज में एक लाख रुपए देने होंगे इसके बाद आशुतोष ने डरकर साइबर अपराधियों के द्वारा दिए गए अकाउंट नंबर पर रुपए ट्रांसफर कर दिए जब आशुतोष को पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया तो वह साइबर क्राइम पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई.

साइबर थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई

 इसके बाद सूचना मिलते ही साइबर DYSP अभिनव पाराशर के निर्देश पर साइबर थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रक्सौल और हरैया से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से एक चार पहिया वाहन, दो मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड और तीन पासबुक बरामद किया है.

Tags:Crime news todayCrime newsTrending newsViral newsBiharBihar news todayFake police manFake police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.