✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुजफ्फरपुर में कोचिंग के लिए निकले थे दो भाई फिर नहीं पहुंचे घर, इलाके में हड़कंप

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 27, 2026, 6:35:06 PM

मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR):मुजफ्फरपुर के आईजी कॉलोनी इलाके से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां कोचिंग के लिए घर से निकले दो सगे भाई अचानक लापता हो गए.इस घटना के बाद परिजनों में अनहोनी की आशंका गहराने लगी है, वहीं पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बन गया है.मिली जानकारी के अनुसार, साहेबगंज थाना क्षेत्र के निवासी श्याम कुमार अपने परिवार के साथ आईजी कॉलोनी में किराये के मकान में रहते है.वह जूरन छपरा में निजी नौकरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रहे है.

पढ़े पूरा मामला 

बताया जा रहा है कि उनके 13 वर्षीय बेटे तेजस्वी कुमार और 9 वर्षीय त्रिशांत कुमार बीते शाम को कोचिंग जाने के लिए घर से निकले थे.दोनों को नूनफर स्थित कोचिंग सेंटर पहुंचना था, लेकिन वे वहां पहुंचे ही नहीं.सूत्रों के मुताबिक, कुछ समय बाद दोनों बच्चे वापस अपने कमरे पर लौटे थे, लेकिन उस वक्त कमरा बंद मिला. इसके बाद दोनों कहां गए, यह अब तक रहस्य बना हुआ है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है

जब देर रात तक बच्चे घर नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई उन्होंने आसपास के इलाकों में खुद ही खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.आखिरकार घबराए परिजन सदर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई.शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है.पुलिस टीम आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर तलाश जारी है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस बीच, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर पल किसी अनहोनी की आशंका उन्हें सता रही है. यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों बच्चों का पता लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा, लेकिन फिलहाल दोनों मासूमों का कोई सुराग नहीं मिल सका है. पूरे इलाके में इस घटना को लेकर बेचैनी बनी हुई है.

Tags:KidnappingLaapta bacha in mujaffarpurTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayMujaffarnagarMujaffarnagar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.