✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ट्रिपल मर्डर से दहला सारण, सनकी प्रेमी ने प्रेमिका समेत 3 लोगों को उतारा मौत के घाट

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:06:36 AM

सारण (SARAN): सारण से दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है. जहां एक सनकी प्रेमी ने प्रेमिका समेत परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि धारदार हथियार से वार कर पिता और उसकी दो बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई जबकि मां की हालत गंभीर है. मृतक तारकेश्वर सिंह और उनकी बेटियों 17 वर्षीय चांदनी और 15 वर्षीय आभा की मौके पर ही मौत हो गई. मां शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें एकमा सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. ये घटना रसूलपुर थाना क्षेत्र के घानाडीह गांव की है.

पुलिस ने बताया प्रेम प्रसंग का मामला

पुलिस ने इस मामले को प्रेम प्रसंग का बताया है. वहीं इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि धारदार हथियार से वार कर पिता और उसकी दो बेटियों की हत्या कर दी गई है. जबकि महिला ने किसी तरह जाग जाने के बाद अपनी जान बचाई. हालांकि, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह के 50 वर्षीय पुत्र तारकेश्वर सिंह, उनकी 17 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी और 15 वर्षीय पुत्री आभा कुमारी के रूप में की गई है. इस घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया.

महिला की हालत गंभीर

महिला को गंभीर हालत में एकमा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने इस तिहरे हत्याकांड की प्रत्यक्षदर्शी महिला के मौखिक बयान के आधार पर दो युवकों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे सघन पूछताछ की जा रही है. हालांकि सूत्रों की मानें तो उन्होंने हत्या की बात भी स्वीकार कर ली है.

जानिए एसपी ने क्या कहा

एसपी कुमार आशीष ने बताया कि मृतक की पुत्री का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था. हत्या के पीछे इसी वजह की बात कही जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है.

Tags:triple murdermurderbushey murdersmurdersbushey murdertriple murder suspectcrossbow murderbrice rhodes accused triple murdererlaw & ordersydney murderbrice rhodes murdertriple homicidekyle clifford murdershertfordshire murdersbushey murder latestcrime documentary murdersjohn hunt family murderjohn hunt bushey murderconvicted murdererbushey murder latest newsbrice rhodes crescent hill murdersarlington triple shooting

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.