✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

TRE-3 पेपर लीक कांड, मास्टर माइंड प्रवीण सिन्हा पटना से गिरफ्तार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 24, 2026, 11:44:03 AM

पटना (PATNA) : TRE-3 पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को बड़ी सफलता मिली है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रवीण कुमार सिन्हा उर्फ डब्लू मुखिया को टीम ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार शाम EOU ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की. जानकारी के अनुसार EOU को 22 मार्च को ही गुप्त सूचना मिली थी कि प्रवीण कुमार सिन्हा पटना आने वाला है. इसी इनपुट के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और छापेमारी कर उसे धर दबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और जांच एजेंसियों की नजर उस पर बनी हुई थी.

पेपर लीक कांड का अहम कड़ी प्रवीण सिन्हा

प्रवीण सिन्हा को इस पूरे पेपर लीक कांड का अहम कड़ी माना जा रहा है. जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि उसकी गिरफ्तारी से इस नेटवर्क के कई और राज खुल सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में उससे पेपर लीक के तरीके नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में अहम जानकारी मिलने की संभावना है. EOU पहले ही इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और लगातार कार्रवाई जारी है. TRE-3 पेपर लीक कांड ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. अब देखना होगा कि इस गिरफ्तारी के बाद जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और इस मामले में और कौन-कौन बड़े नाम सामने आते हैं.

Tags:TRE-3 paper leak casePraveen Sinha arrestedBihar paper leak newsPatna arrest newsTRE-3 exam scamBihar EOU actionMastermind arrested in paper leakBihar exam paper leak 2026Patna crime newsEOU raid in Patna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.