✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना में प्रशिक्षण और इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया गया जोर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 5, 2026, 6:28:08 PM

पटना (PATNA): पटना में युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.यह कार्यक्रम बिहार कौशल विकास मिशन और अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सहयोग से नियोजन भवन में हुआ. इसका उद्देश्य युवाओं को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस), मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना और राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के बारे में जानकारी देना था.

योजनाओं से युवाओं को प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और नौकरी के बेहतर अवसर

कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं से युवाओं को प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और नौकरी के बेहतर अवसर मिलते है. जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि ये योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेंगी.मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के बारे में चंदन राय ने बताया कि इससे युवाओं को उद्योगों से जोड़कर रोजगार के अवसर दिए जाते है. 

विशेषज्ञों ने जवाब देकर उनकी शंकाएं दूर की

वहीं पीएमआईएस और एनएपीएस की प्रक्रिया और लाभ के बारे में भी जानकारी दी गई.कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागियों ने सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने जवाब देकर उनकी शंकाएं दूर की.मिशन निदेशक मनीष शंकर ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम सभी जिलों में किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को योजनाओं का लाभ मिल सके.

Tags:Youth EmpowermentSkill DevelopmentBihar NewsPatna NewsInternship SchemePM Internship SchemeMukhyamantri Pratigya YojanaNAPS SchemeEmployment ProgramTraining ProgramBihar GovernmentJob Opportunities

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.