✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

दुखद! माता दुर्गा को विदाई देने गए तीन युवक लेकिन घर आई दिल दहला देने वाली खबर, पढ़ें हृदय विदारक खबर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:33:08 AM

नालंदा(NALANDA):नालंदा जिले दीपनगर स्थित पंचाने नदी में मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया.जहा प्रतिमा विसर्जन से पहले नहाने के दौरान तीन युवक पंचाने नदी की तेज धार में बहकर डूब गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की तलाश में जुटी है.

प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

डूबे किशोर बिहार थाना क्षेत्र के झींगनगर मोहल्ले के रहने वाले मंदीप कुमार, सागर कुमार और मोहित कुमार है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन की तैयारी चल रही थी और पूजा समिति के लोग माता की आरती में व्यस्त थे.इसी बीच कुछ युवक नदी में स्नान करने उतर गए. अचानक तेज बहाव में चार युवक बहने लगे.इनमें से एक किसी तरह किनारे आ गया, लेकिन बाकी तीन गहरे पानी में समा गए.स्थानीय लोगों ने तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका. इसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई.

पढे मामले पर पुलिस ने क्या जानकारी दी

दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रतिमा विसर्जन के लिए कोसुक में निर्धारित स्थल बनाया गया था, लेकिन झींगनगर पूजा समिति ने हथियाखाड़ के पास विसर्जन किया. इसी दौरान 3 लोग नदी में नहाने लगे और हादसा हो गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया.एसडीआरएफ की टीम लगातार युवकों की तलाश कर रही है.

Tags:nalanda news todaynalanda news today livenalanda today newsnalanda news live todaynalanda news bihar sharif todaynalanda newsnalanda news yesterdayindia news todaynalanda top newsnalanda news aajnalanda news abpnalanda news latestnalanda news ntpcnalanda news livenalanda news hindideswa news nalandanalanda news aaj kanalanda news aaj kenalanda news biharbihar nalanda newslatest news nalandanalanda latest newsnalanda news rajgirnalanda news aaj taknalanda news corona

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.