☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भागलपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत

भागलपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत

भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर बाईपास के पास सोमवार को एक हृदय विदारक घटना घटी. जहां तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई. मृत बच्चियों की पहचान 13 वर्षीय सोनाली कुमारी और 12 वर्षीय निशा कुमारी के रूप में हुई है.

पढ़े कैसे हुआ हादसा

ग्रामीणों के अनुसार दोनों बच्चियां सुबह गांव के पास स्थित तालाब किनारे बकरी चराने गई थी. इसी दौरान एक बकरी तालाब के किनारे चली गई जिसे बचाने के क्रम में निशा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गई. निशा को डूबते देख सोनाली ने भी उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी.

सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया

घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Published at:23 Jun 2025 12:29 PM (IST)
Tags:Bhagalpur accident newsTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayBhagalpurBhagalpur newsBhagalpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.