✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

किशनगंज में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, ट्राली पलटने से 2 की मौत, 13 घायल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:54:56 PM

किशनगंज(KISHANGANJ): बिहार  के किशनगंज से बहुत ही दर्दनाक खबर आई है. जिसमे ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो युवकों की हुई मौत हो गई है. तो वहीं हादसे में 13 लोग घायल हो गये हैं. जिनका ईलाज अस्पताल में चल रहा है.

मक्का तोड़ने ट्रैक्टर से जा रहे थे लोग

किशनगंज के पिछला पंचायत अंतर्गत मोहम्मदपुर वार्ड संख्या 5 की है. जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर पर सवार होकर सभी लोग मक्का तोड़ने के लिए जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई होकर पलट गई. जिसमे मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान राहुल कुमार और अभिजीत के रूप में हुई है.

ट्रैक्टर पर कुल 23 लोग थे सवार

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. आनन-फानन में घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. जामकारी के मुताबिक ट्रैक्टर पर कुल 23 लोग सवार थे. जिनमे महिला ,पुरुष व बच्चे भी शामिल हैं. घायलों में आधा दर्जन से अधिक लोगो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

वहीं हादसे की खबर मिलने के बाद एसडीपीओ गौतम कुमार,अंचलाधिकारी समीर कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे.और मामले की जांच कह जा रही है. एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि दो लोगो के मौत की पुष्टि हो चुकी है. जो भी सरकारी प्रावधान होगा किया जायेगा. वहीं मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

Tags:Tractor overturned uncontrolled in Kishanganj2 killed13 injured due to overturning of trolley

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.