✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आज झारखंड दौरे पर सीएम नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात, जानिए क्या होगी बात

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:22:31 AM

पटना(PATNA): बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में PM मोदी के विजय रथ को रोकने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रांची आ रहे हैं.  विपक्षी एकता की मजबूती को लेकर सीएम लगातार देश के विभिन्न राज्यों में जाकर अभियान चला रहे हैं. देश में जहां भी एंटी बीजेपी शासित राज्य है वहां के सीएम से नीतीश कुमार मुलाकात कर रहे हैं. पहले उन्होंने दिल्ली और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी से मुलाकात की. वहीं आज 10 मई बुधवार को नीतीश कुमार झारखंड आएंगे और सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर बातचीत होगी.

झारखंड दौरे के लिए 3 बजे पटना से निकलेंगे सीएम नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय से झारखंड सरकार को जानकारी दी गई है कि नीतीश कुमार बुधवार को झारखंड जायेंगे. पटना से करीब 3 बजे नीतीश कुमार निकलेंगे. इस मुलाकात के बाद बुधवार शाम 7 बजे ही नीतीश कुमार पटना लौट जाएंगे. नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन के बीच करीब एक घंटे बातचीत होगी. इसके पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी. और अब सीएम नीतीश कुमार मुलाकात करेंगे.

9 मई को ओडिशा के सीएम से मिले थे नीतीश कुमार

आपको बताए कि सीएम नीतीश कुमार मंगलवार 9 मई को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से भुवनेश्वर में मिले थे. इस मुलाकात के पीछे भी विपक्षी एकता देखी जा रही थी. लेकिन मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि किसी गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है. तो वहीं आज हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे.

Tags:Today CM Nitish will visit Jharkhandwill meet Hemant Sorenknow on which topic will be discussed

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.