✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नई सरकार की रूपरेखा पर मंथन आज, पार्टी नेताओं के संग बैठक करेंगे CM नीतीश कुमार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 6, 2026, 11:21:30 AM

पटना : बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर दिन में किसी भी समय आयोजित की जा सकती है.

बैठक में विस्तार से होगी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में जदयू के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री भी शामिल होंगे. बैठक में नई सरकार के गठन की संभावनाओं और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

सरकार का स्वरुप कैसा होगा बैठक में होगा मंथन

बताया जा रहा है कि बैठक में इस बात पर भी मंथन होगा कि सरकार का स्वरूप कैसा होगा और उसमें किन-किन नेताओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है. साथ ही यह भी चर्चा होगी कि यदि मुख्यमंत्री जदयू का होता है तो कौन इस पद की जिम्मेदारी संभालेगा. वहीं अगर मुख्यमंत्री भाजपा का होता है तो जदयू की ओर से उपमुख्यमंत्री कौन होगा और पार्टी के किन नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है. इस पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा.

नई सरकार के गठन को लेकर यह बैठक काफी अहम

नई सरकार के गठन को लेकर होने वाली यह बैठक सियासी दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि इसके बाद बिहार की राजनीति की दिशा और सरकार के स्वरूप को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो सकती है.

 

Tags:Nitish Kumar Miting TodayBihar government formation meetingNew government formation in BiharNitish Kumar party leaders meetingBihar political meeting todayJDU leaders meeting in PatnaBihar new government discussionBihar political news todayPatna political meeting

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.