✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

प्रेमिका को पाने के लिए प्रेमी ने कुएं में लगा दी छलांग, कहा 3 मिनट में शादी करवा दो,नहीं तो दे दूंगा जान 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:48:12 AM

छपरा(CHAPRA): बिहार के छपरा से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसे जान आप भी हैरान हो जाएंगे. प्रेम ऐसा कि प्रेमिका को पाने के लिए प्रेमी ने बिना अपने जान की परवाह किए कुएं में छलांग लगा दी. दरअसल प्रेमी देर रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया. इसी बीच प्रेमिका के घर वाले जाग गए और प्रेमी को पड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी. फिर क्या था मार से बचने के लिए प्रेमी ने कुएं में छलांग लगा दी और बोला अगर 3 मिनट के अंदर के शादी नहीं करवाई तो वह अपनी जान दे देगा. फिर क्या था परिजन डर गए और कुएं से निकालकर प्रेमिका से उसकी शादी करवा दी. ये शादी अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. 

पूरा मामला 

यह पूरी घटना छपरा शहर के गड़खा थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा कि मोतीराजपुर निवासी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने रात के 2:00 बजे उसके घर पहुंच गया. लेकिन परिजनों को इस बात की जानकारी लग गई तो मुन्ना राज ने पास के कुएं में छलांग लगा दी. इस बात की जानकारी के बाद परिजनों ने बड़ी मुश्किल से मुन्ना राज को बाहर निकाला और उसकी जान बाल बाल बची. उसके बाद स्थानीय पंचायत और स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों प्रेमी प्रेमिका से बात की गई और दोनों की रजामंदी से उनकी गांव के एक मंदिर में शादी करा दी गई. 

Tags:bihar newschapra news updatethe lover jumped into the well

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.