☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बकरीद पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पटना गांधी मैदान में तैयारियों का जायजा, आम लोगों की एंट्री पर 36 घंटे की रोक

बकरीद पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पटना गांधी मैदान में तैयारियों का जायजा, आम लोगों की एंट्री पर 36 घंटे की रोक

पटना(PATNA):पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इस साल बकरीद की नमाज अदा करने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है.इसे लेकर पटना के जिलाधिकारी, एसएसपी और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मैदान का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा के साथ-साथ सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है.

गांधी मैदान सील, आम लोगों की एंट्री पर रोक

बकरीद की नमाज से 36 घंटे पहले ही गांधी मैदान में आम लोगों के प्रवेश पर एहतियातन रोक लगा दी गई है.यह कदम सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके.पूरे मैदान को बैरिकेडिंग से घेरा गया है और सभी एंट्री प्वाइंट्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

पेयजल, मेडिकल और सफाई की विशेष व्यवस्था

गांधी मैदान में नमाज अदा करने वालों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से पेयजल टैंकर, मेडिकल टीम और एंबुलेंस की तैनाती की जा रही है. सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम की विशेष टीमें मैदान में लगाई गई है.पटना शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. हर थाने से असामाजिक तत्वों की सूची निकाली जा रही है और इन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. बकरीद को लेकर शांति और सौहार्द का माहौल बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों को भी विशेष जिम्मेदारी दी गई है.

सोशल मीडिया पर निगरानी तेज

बकरीद के मद्देनजर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर खास नजर रखी जा रही है. कंट्रोल रूम से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है.

Published at:05 Jun 2025 11:04 AM (IST)
Tags:BakridBakrid preperation in patnaGandhi maidan PatnaTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayPatnaPatna newsPatna news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.